लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और बेहद ज़रूरी अंग है। यह पाचन (digestion), मेटाबॉलिज़्म (metabolism) और शरीर से गंदे तत्व (toxins) बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा यह खून को शुद्ध करता है और हमारे शरीर को ऊर्जा देता है। लेकिन जब लिवर सही तरीके से काम करना बंद कर देता है, तो उसमें धीरे-धीरे चर्बी जमा होने लगती है। इसी स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। ये समस्या आजकल की गलत जीवनशैली, खराब खान-पान, मोटापा और तनाव के कारन होती हैं।